11 फऱवरी, जोहानलबर्ग (CRICKETNMORE)> भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वांडर्स स्टेडियम में बारिश और खराब मौसम से बाधित चौथे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांच विकेट से हराया। 

Advertisement

गौरतलब है कि पिंक वनडे में एक भी मैच साउथ अफ्रीकी टीम नहीं हारी और उनका यह नायाब रिकॉर्ड बरकरार रहा। आईए जानते हैं चौथे वनडे में ऐसे 10 यादगार पल के बारे में जो क्रिकेट फैन्स नहीं भूलेगें।

 

रोहित शर्मा का रबाडा ने लिया यादगार कैच

रोहित शर्मा एक बार फिर फ्लॉप साबित रहे और केवल 5 रन बनाकर गेंदबाज कागिसो रबाडा की गेंद पर आउट हुए। कागिसो रबाडा ने कमाल का कैच फॉलोथ्रो में लपककर रोहित शर्मा को पवेलियन भेजा।

Advertisement

शिखर धवन का 13वां वनडे शतक 

Advertisement

शिखर धवन ने जोहानलबर्ग वनडे में अपने वनडे करियर का 13वां शतक ठोकने में कामयाबी पाई। गब्बर ने केवल 99 वनडे पारियों में ऐसा कारनामा कर दिखाया।

धवन वनडे क्रिकेट में 13 शतक जमाने के मामले में एबी डीविलियर्स से आगे निकले। एबी ने 121 पारियों में 13 शतक अपने वनडे करियर में लगाए थे। 

 
Advertisement

कोहली के द्वारा लुंगी नजीडी की गेंद पर लगाया गया खूबसूरत स्टेट छक्का

एक तरफ जहां जोहानसबर्ग वनडे में विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 45वां अर्धशतक ठोकने में सफल रहे और 75 रन की पारी खेलकर आउट हुए।

Advertisement

इस पारी में कोहली ने लुंगी नजीडी की गेंद पर एक छक्का जमाया जो इस मैच का सबसे खूबसूरत छक्का था।

 

Advertisement

एडन मॉर्कम ने लपका हार्दिक पांड्या का कमाल का कैच

चौथे वनडे में साउथ अफ्रीकी कप्तान एडन मॉर्कम ने हार्दिक पांड्या का कमाल का कैच हवा में उछल कर लपका जो बेहद ही असाधारण था। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

एडन मार्कम के द्वारा लपका गया यह कैच क्रिकेट प्रेमी को हमेशा याद रहेगा। 

 
Advertisement

भुवनेश्वर कुमार ने लपका हाशिम अमला का बाउंड्री पर कमाल का कैच

कुलदीप यादव की गेंद पर हाशिम अमला ने गेंदबाज के सर के ऊपर से शानदार शॉट खेला जो सीधे बाउंड्री के बाहर जा रही थी। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

Advertisement

लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने बाउंड्री लाइन पर से छलांग लगाकर छक्के को कैच में तब्दीर करा दिया। भुवी के द्वारा लिया गया यह कैच कमाल का था। 

 

जब हेइनरिक क्लासेन ने युजवेंद्र चहल की वाइड गेंद पर जड़ा अटपटा और चौंकाने वाला चौका

Advertisement

हेइनरिक क्लासेन ने कल चौथे वनडे में भारत को अकेले दम पर अपनी पारी से हरा दिया। हेइनरिक क्लासेन ने 27 गेंद पर 43 रन की पारी खेली।

अपनी पारी में  हेइनरिक क्लासेन  ने कमाल के शॉट्स खेले। इसके अलावा उनकी पारी में युजवेंद्र चहल की एक वाइड गेंद पर लगाया गया चौका बेहद ही कमाल का और चौंकाने वाला रहा। कोहली भी हेइनरिक क्लासेन  की इस चौके को देखकर बिना हंसे ना रह सके थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार