13 फरवरी, वेलिंगटन (CRICKETNMORE)। बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेले जा रहे न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरा दिन ऑस्ट्रेलिया के एडम वोग्स ने टेस्ट क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रेडमैन और लिटिल मास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ कर इतिहास लिख दिया है।

Advertisement

सभी जानतें हैं कि क्रिकेट के इतिहास में दो सबसे महान औऱ बड़े बल्लेबाज ब्रेडमैन और सचिन के रिकॉर्ड के पास भी भटकना किसी भी बल्वेबाज के लिए बड़ी उपलब्धी होती है। ऑस्ट्रेलिया के एडम वोग्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन बेहद ही कमाल की बल्लेबाजी करते हुए नॉट आउट176 रन की पारी खेली। ऐसा करते ही वोग्स ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ औसत के मामले में ब्रेडमैन को पिछे छोड़ दिया है। गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट में डॉन ब्रेडमैन का बल्लेबाजी औसत  99.94 का रहा है।

Advertisement

ऐसे में वोग्स ने टेस्ट क्रिकेट में अबतक 14 टेस्ट मैच खेलते हुए 100.33 के बल्लेबाजी औसत के साथ 1204 रन बना चुके हैं। 36 साल के वोग्स ने इस हैरत भरे कारनामें को 19वीं पारी में हासिल किया। आपको बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे बेहतरीन औसत डॉन ब्रेडमैन का रहा है। ब्रेडमैन ने साल 1928 से 1948 तक अपने टेस्ट करियर में कुल 52 टेस्ट मैच खेलकर 99.94 के अचंभित करने वाले औसत के साथ 6996 रन बनाए थे। डॉन ब्रेडमैन ने अपने करियर के दौरान 29 शतक के साथ 13 हाफ सेंचुरी जमाए थे।

एडम वोग्स ने इसके अलावा 12 साल पहुराने सचिन तेंदलुकर के एक रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 27 नवंबर 2015 से लेकर अबतक खेले गए टेस्ट मैचों के दौरान एडम वोग्स आउट हुए बिना 551 रन बना चुके हैं जिसमें वोग्स ने 269 *, 106* औऱ 176 नॉट आउट रन शामिल है। एडम वोग्स अबतक 737 गेंदों का सामना कर चुके हैं और आउट नहीं हुए हैं।

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी ऐसा ही कुछ कारनामा 2004 में किया था जब सचिन ने टेस्ट क्रिकेट  में  जनवरी 2004 से लेकर अप्रैल 2004 के दौरान खेले गए टेस्ट मैचों के दौरान बिना आउट हुए 497 रन बनाए थे। उस दौरान सचिन ने 241 नॉट आउट, 60* और 194* रन भी जमाए थे।

Advertisement

वोग्स को इस रिकॉर्ड तक पहुंचाने में अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ का अहम योगदान रहा है। वोग्स जब बल्लेबाजी करते हुए 7 रन बनाकर खेल रहे थे तो न्यूजीलैंड गेंदबाज डग ब्रैसवेल की गेदं पर क्लीन बोल्ड हो गए थे।  लेकिन वोग्स की किस्मत ने साथ दिया और अंपायर ने उस गेंद को नो बॉल करार  दिया । लेकिन सबसे हैरानी वाली बात ये थी कि टीवी  रिप्ले में साफ पता चल रहा था कि गेंद नो बॉल नहीं थी।

#CRICKETNMORE

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार