लाहौर, 23 सितम्बर | अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के पहले संस्करण में वेस्टइंडीज के कई धुरंधर खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सीएमसी की मंगलवार की रपट के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पीएसएल की प्रारंभिक योजना लांच करते हुए कहा कि अगले साल फरवरी में होने वाले पीएसएल के पहले संस्करण में ड्वायन ब्रावो, कीरन पोलार्ड और डारेन सामी जैसे टॉप कैरेबियाई खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

Advertisement

पीसीबी ने कहा है कि केविन पीटरसन, शाकिब अल हसन, ग्रांट इलियट और टिम ब्रेसनन ने अपनी-अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है।
पीएसएल के कार्यक्रम की लांचिंग के अवसर पर पीएसएल का गीत भी रिलीज किया गया, जिसमें पाकिस्तान के कई लोकप्रिय गायक-गायिकाएं तथा टीवी और फिल्म कलाकार भी उपस्थित थे।

Advertisement

पीएसएल के पहले संस्करण में फ्रेंचाइजी आधारित विभिन्न शहरों का प्रतिनिधित्व करने वाली पांच टीमें हिस्सा लेंगी और टूर्नामेंट की इनामी राशि 10 लाख डॉलर रखी गई है।

चार फरवरी, 2016 से 24 फरवरी, 2016 के बीच चलने वाले टूर्नामेंट में कुल 24 मैच खेले जाएंगे, जिसके एक महीने बाद ही भारत की मेजबानी में आईसीसी टी-20 विश्व कप होना है।

पीसीबी ने कहा है कि पीएसएल के पहले संस्करण की संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में मेजबानी के लिए वह एमीराट्स क्रिकेट बोर्ड के संपर्क में है, हालांकि इससे पहले वह दोहा या कतर में मेजबानी की बात भी कह चुका है।

(आईएएनएस)

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार