ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल हसी (Michael Hussey) ने इंग्लैंड के खिलाड़ियों के साथ सहानुभूति जताते हुए कहा है कि इंग्लैंड ने पिछले एक साल से ज्यादा समय में बायो बबल में काफी समय बिताया है और कई टेस्ट मैच खेले हैं। 

Advertisement

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भी इंग्लैंड के क्रिकेटरों से सहानुभूति जताते हुए कहा था कि उनके देश के क्रिकेटरों को बिना वजह आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

हसी ने स्पोटर्सडे डब्ल्यूए ने कहा, "ऑस्ट्रेलियाई होने के नाते यह सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन मुझे इंग्लैंड के खिलाड़ियों के साथ थोड़ी सहानुभूति है क्योंकि इन्होंने पिछले 12-18 महीनों में काफी बबल का सामना किया है। खिलाड़ियों के लिए यह आसान नहीं होता क्योंकि इससे उनकी स्वतंत्रा छिन जाती है।"

इंग्लैंड के कई खिलाड़ी लंबे समय तक अपने परिवार से दूर रहेंगे क्योंकि कई खिलाड़ी आईपीएल में खेले रहे हैं और फिर इन्हें टी-20 वर्ल्ड कप में भी खेलना है। इसके बाद एशेज दौरा भी होना है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार