सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए आईपीएल मैच के दौरान ट्रैविस हेड और विराट कोहली के बीच काफी गहमागहमी देखने को मिली। ये तनातनी इतनी बढ़ गई थी कि विराट कोहली ने हेड के साथ हाथ मिलाने से भी इनकार कर दिया था। अब इस घटनाक्रम के बाद हेड की पत्नी जेसिका ने ये खुलासा किया है कि सोशल मीडिया पर विराट कोहली के फ़ैंस उन्हें और उनके परिवार को गालियां दे रहे हैं।

Advertisement

जेसिका ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया आउटलेट 'द एडवरटाइज़र' को बताया, "जब मैं सोकर उठी, तो देखा कि मेरे सोशल मीडिया पर गालियों की बाढ़ आई हुई है। हम तो ठीक हैं, लेकिन वो मेरे दोस्तों और परिवार पर हमला कर रहे हैं। मुझे लगता है कि इस समय सभी खेलों में मानसिक स्वास्थ्य, नज़रिए और हम एक-दूसरे से कैसे बात करते हैं, इस पर एक ज़रूरी चर्चा चल रही है। खेल में जोश हमेशा रहेगा, लेकिन ये याद रखना भी उतना ही ज़रूरी है कि खेल के पीछे असली लोग और परिवार होते हैं।"

Advertisement

बता दें कि जब विराट बल्लेबाज़ी कर रहे थे, तब हेड और विराट के बीच ज़ुबानी जंग छिड़ गई। कोहली ने काफ़ी जोश के साथ प्रतिक्रिया दी और आउट होने से पहले उन्हें कुछ बोलते हुए भी देखा गया। SRH ने मैच जीत लिया और हेड ने RCB के इस अनुभवी खिलाड़ी से हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाया, लेकिन कोहली ने उन्हें पूरी तरह से नज़रअंदाज़ कर दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

हेड और उनकी पत्नी के लिए बदकिस्मती की बात ये है कि फ़ैंस की तरफ़ से गालियों का ये पहला मामला नहीं है। हेड ने 2023 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में शानदार शतक बनाया था और खचाखच भरे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत को ख़िताब जीतने से रोक दिया था। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के बाद भी उनको सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस द्वारा निशाना बनाया गया था।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार