मेलबर्न, 28 दिसम्बर | न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के पेसर ट्रेंट बाउल्ट चोट के कारण 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट मैदान पर आस्ट्रेलिया के साथ खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। मेलबर्न में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दौरान बाउल्ट को चोट लगी। बाउल्ट के दाएं हाथ में फ्रेक्चर है।

Advertisement

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इस बात की पुष्टि की है कि बाउल्ट को पूरी तरह ठीक होने में करीब चार सप्ताह का वक्त लगेगा।

Advertisement

एनजेडसी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है कि बाउल्ट के स्थान पर किस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाएगा, इसकी घोषणा आने वाले दिनों में की जाएगी।

बीते महीने इंग्लैंड के साथ हुए टेस्ट सीरीज के दौरान बाउल्ट को पसलियों में चोट लगी थी और वह आस्ट्रेलिया के साथ हुए पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल सके थे। पर्थ में खेला गया दिन-रात का वह टेस्ट मैच आस्ट्रेलिया ने 296 रनों से जीता था

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार