पर्थ/नई दिल्ली, 05 मार्च (Cricketnmore) ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा है कि मौजूदा एकदिवसीय क्रिकेट प्रारूप में बल्लेबाजों के लिए तिहरा शतक लगाना असंभव नहीं है। क्लार्क ने यह बात डेविड वार्नर की अफगानिस्तान के खिलाफ 178 रनों की पारी के संदर्भ में कही, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच रिकॉर्ड 275 रन से जीता है। अफगानिस्तान के खिलाफ अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की ऑस्ट्रेलियाई कप्तान क्लार्क ने जमकर तारीफ की।


जरूर पढ़े⇒ वाका की पिच भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं कैरेबियाई-गावस्कर

उन्होंने कहा कि वार्नर के पास वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाला पांचवां और पहला ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बनने का मौका था, लेकिन वह इससे चूक गए। जब वह आउट हुए तब ऑस्ट्रेलियाई पारी के 12.3 ओवर बचे हुए थे। क्लार्क ने मैच के बाद कहा, 'वार्नर या गेल अथवा एबी डिविलियर्स जैसा कोई बल्लेबाज तिहरा शतक लगा सकता है। 

यदि मैदान छोटा हो तो मुझे लगता है कि यह संभव है। रोहित ने पिछले साल नंवबर में श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 264 रनों की पारी खेलकर उच्चतम स्कोर बनाया था। यह वनडे में उनका दूसरा दोहरा शतक था। सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और गेल भी वनडे में दोहरा शतक जमा चुके हैं।
एजेंसी

Advertisement

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार