पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के शेष बचे मुकाबलों को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कराया जा सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और पीएसएल की छह फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को वर्चुअली बैठक की जिसमें यूएई को पसंदीदा वेन्यू चुना गया।

Advertisement

पीएसएल को गत चार मार्च को कोरोना के सात मामले आने के बाद निलंबित किया गया था। पिछले साल भी इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स के कोरोना संक्रमित होने के कारण पीएसएल के तीन प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले को स्थगित किया गया था।

Advertisement

इन मैचों को बाद में नवंबर में दर्शकों के बिना कराया गया था जिसमें कराची किंग्स चैंपियन बना था। पीसीबी के बयान के अनुसार, छह फ्रेंचाइजी ने विस्तृत तरीके से चर्चा की जिसमें राष्ट्रीय कमांड और ऑपरेशन सेंटर के फीडबैक को भी माना गया।

पीसीबी ने बताया कि यूएई को आईएसएल के शेष 20 मैचों के लिए पसंदीदा स्थल चुना गया है। पीसीबी ने कहा, "पाकिस्तान की पुरुष टीम को इंग्लैंड के लिए 23 जून को रवाना होना है जिसके बाद पीसीबी अमीरात क्रिकेट बोर्ड के साथ मिलकर यह देखेगी कि इस इवेंट को यहां सफल तरीके से किया जा सकता है या नहीं।"

उन्होंने कहा, "पीसीबी टूर्नामेंट के संशोधित कार्यक्रम को देखेगी और वित्तीय तथा जोखिम का विशलेषण करेगी, इसके बाद ही हम फ्रेंचाइजों को रिपोर्ट करेंगे।" पीसीबी के मुख्य कार्यकारी वसीम खान ने कहा कि भले ही यूएई पसंदीदा स्थल बना है लेकिन कई चुनौतियां अभी भी है जिस पर आने वाले दिनों में काम किया जाएगा।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार