13 फरवरी, नई दिल्ली (CRCIEKTNMORE)। पाकिस्तान के बल्लेबाज उमर अकमल ने पाकिस्तान सुपर लीग के एक मुकाबले में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। लाहौर कलंदर्स के लिए खेलते हुए अकमल पेशावर जालमी के गेंदबाज हसन अली की गेंद पर बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसके साथ ही उन्होंने टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।  

Advertisement

इस मामले में उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हर्शल गिब्स के रिकॉर्ड को तोड़ा। गिब्स 23 बार टी-20 क्रिकेट में जीरो पर आउट हुए हैं। जबकि पेशावर के खिलाफ हुए इस मुकाबले में अकमल 24वीं बार जीरो पर आउट हुए। 

Advertisement

इस मामले में तीसरे नंबर पर श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान (23 बार) हैं। इस लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर 18 बार और हरभजन सिंह 17 बार टी-20 क्रिकेट में जीरो पर आउट हुए हैं।

 

बल्लेबाज   देश पारियां जीरो पर आउट
उमर अकमल पाकिस्तान 204 24
हर्शल गिब्स साउथ अफ्रीका 167 23
तिलकरत्ने दिलशान श्रीलंका 217 23
ड्वेन स्मिथ वेस्टइंडीज 270 23
लेंडल सिंमस वेस्टइंडीज 178 20
ल्यूक राइट इंग्लैंड 254 20
थिसारा परेरा श्रीलंका 162 18
गौतम गंभीर भारत 213 18
जीतन पटेल न्यूजीलैंड 68 17
हरभजन सिंह भारत 130 17

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार