Umpire Killed for Giving No Ball: भारत में क्रिकेट के खेल को एक धर्म माना जाता है। क्रिकेट किसी भी लेवेल पर खेला जा रहा हो लेकिन हारना किसी भी खिलाड़ी या टीम को पसंद नहीं होता है यही कारण है कि खिलाड़ी मैदान में आपस में तो हाथापाई करते ही हैं लेकिन इसके साथ ही वो अंपायर से भी लड़ने से पीछे नहीं हटते हैं लेकिन क्या हो अगर सिर्फ एक नो बॉल के लिए कोई खिलाड़ी एक अंपायर की जान ले ले ? क्यों सुन कर झटका लगा ना?

Advertisement

हम ये सवाल इसलिए पूछ रहे हैं क्योंकि ये घटना सच में हो चुकी है। ओडिशा में खेले जा रहे एक क्रिकेट टूर्नामेंट मैच के दौरान ये दिल दहलाने वाली घटना हुई है जिसने क्रिकेट के खेल को ही शर्मसार कर दिया है। इस टूर्नामेंट के मैच के दौरान एक अंपायर ने 'नो बॉल' दे दी तो एक युवक इतना भड़क गया कि उसने अंपायर के साथ पहले तो लंबी बहस की और फिर चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। 

Advertisement

ओडिशा के कटक में महिशिलांदा गांव की इस घटना ने क्रिकेट फैंस को हिलाकर रख दिया है। सचमुच इस बात पर यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है कि एक नो बॉल के लिए कोई कैसे किसी अंपायर की हत्या कर सकता है लेकिन अंपायर लकी राउत के साथ ऐसा ही हुआ है। इस युवक ने लकी राउत को चाकू मारकर बेरहमी से उनकी हत्या कर दी। राउत को मारने के बाद इस युवक ने भागने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिशिलांदा गांव में चल रहे इस क्रिकेट टूर्नामेंट में ब्रह्मापुर और शंकरपुर की टीमें खेल रही थी। इस मैच में अंपायर ने एक बॉलर की बॉल को नो बॉल करार दिया तो ब्रह्मापुर टीम का खिलाड़ी स्मृति रंजन नाराज हो गया और तब वो अंपायर से बहस करने लगा और फिर उसने अंपायर लकी राउत पर चाकू से हमला कर दिया। इस घायल हालत में अंपायर लकी राउत को एससीबी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां अंपायर को मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद इलाके में स्थिति काफी तनावपूर्ण है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार