भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) के पहले मैच में भारतीय युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक डेब्यू कर रहे हैं। ऑकलैंड (Auckland) के ईडेन पार्क (Eden Park) में खेले जा रहे इस मैच में उमरान मलिक अपनी रफ्तार भरी गेंद से कीवियों पर टूट पड़े।
उमरान मलिक के सामने न्यूजीलैंड के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने भी लगभग-लगभग हथियार डाल ही दिए थे। अगर विकेटकीपर ऋषभ पंत थोड़े से मुस्तैद होते और फुर्ती दिखाते तो उमरान मलिक केन विलियमसन को 24 रन के स्कोर पर ही आउट कर सकते थे।
उमरान मलिक की रफ्तार भरी छोटी गेंद का डिफेंड करने के चक्कर में उमरान मलिक के बल्ले का बाहरी किनारा लगता है और गेंद पहले स्लिप के नजदीक जाती है। ऋषभ पंत गेंद को पकड़ने के लिए डाइव तक नहीं करते और गेंद विकेट के पीछे 4 रन के लिए चली जाती है।
बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। टीम इंडिया ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 306 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 80 रन बनाए। वहीं शिखर धवन ने 72 और शुभमन गिल ने 50 रनों की पारी खेली। लॉकी फर्ग्यूसन और टिम साउथी ने 3-3 विकेट झटके। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए हैं।