यूएसए ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में न्यूज़ीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर कोरी एंडरसन (Corey Anderson) को शामिल किया गया है। एंडरसन ने न्यूजीलैंड के लिए 2015 वनडे वर्ल्ड कप और 2014 ,2016 टी-20 वर्ल्ड कप खेला था। हालांकि, हैरानी की बात ये है कि भारत को 2012 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान उन्मुक्त चंद को इस 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं दी गई है।

Advertisement

उन्मुक्त चंद ने कुछ साल पहले ही भारत छोड़कर अमेरिका का रुख किया था और उन्हें पूरा यकीन था कि उन्हें अमेरिका की टीम में चुना जाएगा और वो भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में खेल सकेंगे लेकिन चंद का दिल टूट चुका है और अब भारत के खिलाफ खेलने के लिए उनका इंतज़ार और भी लंबा होने वाला है।

Advertisement

चंद ने इसी साल जनवरी में कहा था कि उनका मकसद भारत के खिलाफ खेलना है और भारतीय घरेलू क्रिकेट में जगह ना मिलने के चलते ही उन्होंने अमेरिका का रुख किया था ऐसे में अमेरिकी क्रिकेट टीम से भी इग्नोर होना ये दर्शाता है कि कहीं न कहीं चंद से चयन समिति नाखुश है इसीलिए उन्हें तीन रिजर्व खिलाड़ियों में भी नहीं चुना गया है।

यूएसए की टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में दिल्ली के पूर्व बल्लेबाज मिलिंद कुमार को भी जगह मिली है। मिलिंद 2018-19 रणजी ट्रॉफी में सिक्किम के लिए खेलते हुए टॉप स्कोरर रहे थे। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए यूएसए की टीम इस प्रकार है।

Also Read: Live Score

मोनांक पटेल (कप्तान), एरोन जोन्स (उप-कप्तान), एंड्रीज़ गॉस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नितीश कुमार, नोशतुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, शैडली वान शल्कविक, स्टीवन टेलर , शयान जहांगीर

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार