BBL 2021-22: इंडियन टीम को अपनी कप्तानी में अंडर19 वर्ल्ड कप जितवाने वाले उन्मुक्त चंद लगातार ही सुर्खियों में बन रहते है, पिछले साल उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में मौके ना मिल पाने के कारण संन्यास की घोषणा कर दी थी। जिसके बाद वो अमेरिका में करियर बनाने चले गए थे और बिग बैश लीग टूर्नामेंट में कॉन्ट्रैक्ट साइन करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए थे। लेकिन अब उन्मुक्त एक बार फिर मौका ना मिल पाने के कारण निराश है और उन्होंने इसका इजहार सोशल मीडिया के जरिए किया है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग में इस साल मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम में उन्मुक्त चंद भी शामिल थे, लेकिन रेनेगेड्स की टीम ने पूरे सीजन में एक बार भी उन्मुक्त चंद को मैदान पर उतरकर अपना टेलेंट दिखाने का मौका नहीं दिया। यहीं वजह से की अब उन्मुक्त खासे नाराज और निराश नज़र आ रहे है, जिसका इज़हार उन्होंने सोशल मीडिया पर किया है।

Advertisement

उन्मुक्त चंद ने ट्वीट पर मेलबर्न रेनेगेड्स को टारगेट करते हुए लिखा है कि 'ऐसा लग रहा है छुट्टियां मनाने आया हूं, धन्यवाद मेलबर्न।'

बता दें कि मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए भी बिग बैश का ये सीजन किसी निराशा से कम नहीं रहा है, उन्होंने अब तक कुल 12 मैच खेले है, जिनमें से टीम को सिर्फ 3 में ही जीत हासिल हुई है। पॉइंट्स टेबल पर पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम 13 मुकाबलों में से 10 जीत के साथ टॉप पर बनी हुई है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार