UP Warriorz vs Royal Challengers Bengaluru Dream11 Prediction, WPL 2025: वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 का 18वां मुकाबला शनिवार, 08 मार्च को यूपी वॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 PM से शुरू होगा।

Advertisement

इस मुकाबले में आप एलिस पेरी को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो। ये स्टार ऑलराउंडर WPL के मौजूदा सीजन में RCB के लिए 6 मैच खेलकर 98.33 की औसत और 149.74 की स्ट्राइक रेट से 295 रन बना चुकी है। गौरतलब है कि टी20 इंटरनेशनल में पेरी के नाम 165 मैचों में 2109 रन और 126 विकेट दर्ज हैं। ऐसे में उनकी मौजूदा फॉर्म और आंकड़ों को देखते हुए उन्हें कैप्टन चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप ग्रेस हैरिस या चिनेल हेनरी का चुनाव कर सकते हो।

UP-W vs BLR-W: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 08 मार्च 2025
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - इकाना स्टेडियम, लखनऊ

UP-W vs BLR-W, Pitch Report

ये मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि अब तक इस मैदान पर 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिसमें से 5 रन डिफेंड और 4 रन चेज करते हुए जीते गए हैं। गौरतलब है कि यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 151 रन रहा है।

गौरतलब है कि अब तक यहां WPL के मौजूदा सीजन में अब तक तीन मैच खेले गए है जिसमें से रन चेज करते हुए 2 और रन डिफेंड करते हुए 1 मैच जीता गया है। ये भी जान लीजिए कि यहां पिछला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया था जहां कुल 355 रन और 10 विकेट गिरे थे।

UP-W vs BLR-W: Where to Watch?

WPL 2025 क्रिकेट फैंस Star Sports Network और Disney+ Hotstar ऐप पर इन्जॉय कर सकते हैं।

UP-W vs BLR-W Head To Head Record

कुल - 05
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 03
यूपी वॉरियर्स - 02

UP-W vs BLR-W, Dream11 Team

विकेटकीपर - ऋचा घोष
बल्लेबाज - डेनिएल वैट, स्मृति मंधाना, जॉर्जिया वोल 
ऑलराउंडर - ग्रेस हैरिस (उपकप्तान), एलिस पेरी (कप्तान), दीप्ति शर्मा, जॉर्जिया वेयरहैम, चिनेल हेनरी
गेंदबाज - सोफी एक्लेस्टोन, रेणुका सिंह ठाकुर।

UP Warriorz Women vs Royal Challengers Bengaluru Women Probable Playing XI

UP Warriorz Women Probable Playing XI: ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वोल, किरण नवगिरे, वृंदा दिनेश, दीप्ति शर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत, चिनेल हेनरी, उमा छेत्री (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, गौहर सुल्ताना, क्रांति गौड़।

Royal Challengers Bengaluru Women Probable Playing XI: स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनिएल वैट, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राघवी बिष्ट, कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहैम, स्नेह राणा, किम गर्थ, एकता बिष्ट, रेणुका सिंह ठाकुर।

UP-W vs BLR-W Dream11 Prediction, UP-W vs BLR-W, UP-W vs BLR-W Dream11 Team, Fantasy Cricket Tips, WPL 2025, UP-W vs BLR-W Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, UP Warriorz Women vs Royal Challengers Bengaluru Women

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार