ग्रेस हैरिस (Grace Harris) और ताहलिया मैक्ग्राथ (Tahlia McGrath) के तूफानी अर्धशतकों के दम पर यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz) ने सोमवार (20 मार्च) को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2023 के मुकाबले में गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) को 3 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही यूपी वॉरियर्स ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। मुंबई इंडियंस वुमेन और दिल्ली कैपिटल्स वुमेन भी प्लेऑफ में पहुंच गई है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वुमेन और गुजरात जायंट्स की टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई है। 

Advertisement

गुजरात जायंट्स के 178 रन के जवाब में यूपी वॉरियर्स ने एक गेंद बाकी रहते हुए 7 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वॉरियर्स की शुरूआत खराब रही और 39 रन के कुल स्कोर पर 3 विकेट गिर गए। इसके बाद तहलिया मैक्ग्राथ ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा, 38 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 57 रन की पारी खेली। मैक्ग्राथ के पवेलियन लौटने के बाद ग्रेस हैरिस ने तूफानी बल्लेबाजी की। हैरिस ने 41 गेंदों में 72 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के जड़े।

गुजरात जायंट्स के लिए किम गर्थ, मोनिका पटेल, एश्ले गार्डनर, तुनजा कवंर और स्नेह राणा ने एक-एक विकेट लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स ने एश्ले गार्डनर और दयालन हेमलता के अर्धशतकों की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए थे। गार्डनर ने 39 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। वहीं हेमलाता ने 33 गेंद में 6 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत 57 रन की पारी खेली।

यूपी वॉरियर्स के लिए राजेश्वरी गायकवाड़ और पार्शवी चोपड़ा ने दो-दो, अंजली सरवानी और सोफी एक्लेस्टोन ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार