नीतीश राणा (81), अनुज रावत (नाबाद 95) और कप्तान प्रदीप सांगवान (नाबाद 58) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली ने यहां अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को उत्तराखंड को चार विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

Advertisement

क्वार्टर फाइनल में दिल्ली का सामना उत्तर प्रदेश से होगा और यह मैच नौ मार्च को अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेला जाएगा। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उत्तराखंड की टीम ने कमल सिंह (77), कप्तान कुणाल चंदेला (62) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 287 रन बनाए।

Advertisement

इसमें जय गोकुल बिस्ता के 31, वैभव भट्ट के 29 और सौरव रावत के 44 रन शामिल हैं। दिल्ली की ओर से कप्तान सांगवान ने तीन विकेट लिए जबकि ललित यादव और राणा को दो-दो सफलता मिली।

जवाब में खेलते हुए दिल्ली ने एक समय 84 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए थे लेकिन 88 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्का लगाने वाले राणा, 85 गेंदों पर सात चौके और छह छक्के लगाने वाले रावत तथा 49 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के लगाने वाले कप्तान की पारियों के कारण उसने 48.3 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर ही जीत हासिल कर ली।

राणा का विकेट 146 रन के कुल योग पर गिरा था और इसके बाद रावत तथा सांगवान ने टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया। टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल सोमवार को शुरू होगा जिसमें गुजरात का सामना आंध्र और कर्नाटक का केरल से होगा। दिल्ली का सामना मंगलवार को उत्तर प्रदेश से होगा जबकि इसी दिन मुंबई का सामना सौराष्ट्र से होगा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार