आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत के 30 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह मिली है। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2026 के विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम इस लिस्ट में नहीं है।

Advertisement

आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से तहलका मचाने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी खुशखबरी मिली है। बीसीसीआई ने एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) को 30 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट भेजी है, जिसमें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल है।

Advertisement

वैभव ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 मैचों में 776 रन बनाए और अब इसी प्रदर्शन का इनाम उन्हें राष्ट्रीय चयन की दौड़ में जगह मिलने के रूप में मिला है।

संभावित खिलाड़ियों की इस लिस्ट में दूसरा सबसे बड़ा सरप्राइज सूर्यकुमार यादव का नाम शामिल नहीं होना है। पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक चयनकर्ता अब भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखकर टीम तैयार कर रहे हैं। इसी वजह से सूर्यकुमार का नाम एशियन गेम्स के लिए नहीं रखा गया है।

इसके अलावा टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल भी इस लिस्ट में शामिल नहीं हैं। भारत को एशियन गेम्स के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे और टी20 सीरीज भी खेलनी है, इसलिए गिल उस सीरीज की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित होंगे, जबकि इसी दौरान भारत और वेस्टइंडीज के बीच व्हाइट-बॉल सीरीज भी खेली जाएगी।

वहीं सूर्यकुमार यादव के बाहर होने के बाद एशियन गेम्स टीम की कप्तानी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन और तिलक वर्मा कप्तानी के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

Advertisement

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की 30 सदस्यीय संभावित टीम
यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, आयुष बदोनी, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल, खलील अहमद, रुतुराज गायकवाड़, रवि बिश्नोई, शाहबाज अहमद, शिवम दुबे, विप्रज निगम, हर्षित राणा, यश ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार