एशिया कप राइजिंग स्टार्स (Asia Cup Rising Stars 2026) में इंडिया ए और नेपाल के बीच खेले गए मुकाबले में 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उनका बल्ला ज्यादा देर तक नहीं चल सका। शुक्रवार (20 नवंबर) को दोहा के एशियन टाउन क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में नेपाल के ऑफ स्पिनर पवन सर्राफ (Pawan Sarraf) ने उन्हें अपना शिकार बनाया।
वैभव सूर्यवंशी का विकेट इंडिया ए की पारी के 11वें ओवर में गिरा। पवन सर्राफ राउंड द विकेट गेंदबाजी करने आए और उन्होंने तीसरी गेंद को मिडिल स्टंप की लाइन पर रखा। वैभव ने इस गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के इरादे से बल्लेा हवा में घुमाया। हालांकि, गेंद पिच पर पड़ने के बाद टर्न हुई और उनके बल्ले को चकमा देते हुए सीधे मिडिल स्टंप के ऊपरी हिस्से से जा टकराई।
VIDEO:
इस तरह वैभव सूर्यवंशी की पारी का अंत हुआ। उन्होंने 32 गेंदों का सामना करते हुए 26 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल रहा।
मुकाबले की बात करें तो इंडिया-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 332 रन बनाए। टीम की ओर से कुमार कुशाग्र ने 102 गेंदों में 117 और कप्तान तिलक वर्मा ने 113 गेंदों में 107 रन की शानदार शतकीय पारियां खेली।
इसके जवाब में नेपाल की टीम 11.3 ओवर में महज 26 रन पर ही सिमट गई। उनका कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर पाया।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत के लिए गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने 5 ओवर में सिर्फ 6 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं हर्षित राणा ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी और 6 ओवर में 16 रन देकर 4 बल्लेबाजों को आउट किया।