आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया। भारत की इस जीत में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अहम भूमिका निभाई। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 175 रनों की शानदार पारी खेली, जिससे उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के लगाकर फैंस का भरपूर मनोरंजन किया।

Advertisement

हालांकि, सूर्यवंशी मैच के बाद भी फैंस का मनोरंजन करने से नहीं चूके और ड्रेसिंग रूम मे अपने साथियों के साथ जमकर मस्ती करते हुए दिखे। इस दौरान सूर्यवंशी ने ड्रेसिंग रूम में अपने डांस से भी सबका ध्यान खींचा। उनकी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टीम, राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें सूर्यवंशी को ये कहते हुए सुना गया, "पंजाबी गाना समझ में नहीं आ रहा है दोस्तों। अब भोजपुरी लगेगा।"

Advertisement

सूर्यवंशी ने इसके बाद पवन सिंह के सॉरी-सॉरी गाने पर भी जमकर डांस किया और उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

बता दें कि पूरे टूर्नामेंट मे सूर्यवंशी ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए सात पारियों में 62.71 की औसत से 439 रन बनाए। उन्हें उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। इस अवॉर्ड को जीतने के बाद उन्होंने कहा, "मुझे अपनी काबिलियत पर भरोसा था कि मैं बड़े मैचों में योगदान दे सकता हूं, और आज ऐसा हुआ।"

Also Read: LIVE Cricket Score

अंडर-19 वर्ल्ड कप के बाद अब सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए दिखेंगे और जिस तरह की फॉर्म में वो चल रहे हैं उसे देखकर लगता है कि शायद वो बाकी टीमों के लिए एक बड़ी चुनौती बनने वाले हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार