आईपीएल के 14वें सीजन के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने कहा है कि वह अभी भी कोविड-19 से अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं और कमजोरी महसूस कर रहे हैं, इसलिए वह ट्रेनिंग शुरू नहीं कर पाए हैं।

Advertisement

चक्रवर्ती कोलकाता के उन चार खिलाड़ियों में शामिल थे, जो आईपीएल के दौरान पॉजिटिव पाए गए थे। आईपीएल 2021 को कोरोना के कारण स्थगित कर दिया गया था।

Advertisement

चक्रवर्ती ने क्रिकइंफो से कहा, "अब मैं अच्छा हूं और घर पर ही ठीक हो रहा हूं। कोविड-19 के बाद की परेशानियों के कारण मैं अभी अभ्यास शुरू नहीं कर पा रहा हूं। मुझे हालांकि खांसी या बुखार नहीं है लेकिन कमजोरी है। गंध और स्वाद का अनुभव कभी-कभार होता है, लेकिन मुझे जल्द ही अभ्यास शुरू करने की उम्मीद है।"

29 साल के स्पिनर ने कोरोना की चपेट में आने को याद करते हुए कहा, " एक मई को मैं असहज महसूस कर रहा था। मैं बहुत थका हुआ महसूस कर रहा था। खांसी नहीं थी लेकिन हल्का बुखार था और इसलिए मैंने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया। मैंने तुरंत ही टीम मैनेजमेंट को सूचित किया और उन्हें तुरंत ही आरटी पीसीआर टेस्ट की व्यवस्था की। मैं केकेआर के अपने साथियों से तुरंत ही अलग-थलग कर दिया गया। इसके बाद मुझे पता चला कि मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसके बाद मैं 12 दिन तक आइसोलेशन में रहा।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार