T20 World Cup 2022: इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्वकप 2022 खेला जाना है। पिछले साल के स्कवॉड और इस साल के स्कवॉड में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस आर्टिकल में शामिल है उन 4 क्रिकेटर्स का नाम जो टी-20 विश्वकप 2021 में भारतीय टीम का हिस्सा थे लेकिन, अपकमिंग विश्वकप में उनका पत्ता कटना तय है।
वरुण चक्रवर्ती: मिस्ट्री स्पिनर होने के चलते टीम इंडिया ने टी-20 विश्वकप 2021 में वरुण चक्रवर्ती को स्कवॉड में शामिल किया था। टी-20 विश्वकप में वरुण चक्रवर्ती की मिस्ट्री नदारद दिखी और उनकी जमकर पिटाई हुई थी। मौजूदा हालात को देखकर ऐसा लगता है कि टी-20 विश्वकप 2022 के लिए वरुण चक्रवर्ती का खेलना असंभव है।
राहुल चाहर: आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के चलते राहुल चाहर को टी-20 विश्वकप 2021 में विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया के स्कवॉड में शामिल किया गया था। टी-20 विश्वकप 2021 के बाद से राहुल चाहर टीम इंडिया के स्कवॉड में जगह नहीं बना पाए हैं। 22 साल के इस गेंदबाज को टी-20 विश्वकप 2022 में चुना जाए इस बात की संभावना ना के बराबर है।
रविचन्द्रन अश्विन: टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन को टी-20 विश्वकप 2021 में चुनकर चौंकाया गया था। अब युजवेंद्र चहल और रविंद्र जडेजा के स्कवॉड में आ जाने के बाद अश्विन टी-20 विश्वकप 2022 की टीम में शामिल हों इस बात पर उम्मीद कर पाना मुश्किल है।
शार्दुल ठाकुर: टीम इंडिया के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर टी-20 विश्वकप 2021 में टीम इंडिया का हिस्सा थे। हालांकि, अभी भी वो टीम इंडिया के स्कवॉड का हिस्सा तो हैं लेकिन, लंबे समय से वो टीम से अंदर बाहर होते रहे हैं। ऐसे में 2022 T20 वर्ल्ड कप में उनकी जगह वेंकटेश अय्यर को मौका मिल सकता है।