भारत ने पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रलिया को 5 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रलिया 35.4 ओवरों में 188 के स्कोर पर ढेर हो गयी थी जिसके बाद भारत की शुरुआत भी बेहद खराब रही लेकिन अनुभवी केएल राहुल और रविंद्र जडेजा ने शतकीय साझेदारी करके भारत को 5 विकेट से जीत दिला दी।

Advertisement

इस मैच में 91 गेंद में 7 चौके और के छक्के की मदद से 75 रनों की शानदार पारी खेलने वाले केएल राहुल का नाम अब हर किसी की ज़ुबां पर है। इस मैच से पहले आलोचक उनकी जमकर आलोचना कर रहे थे लेकिन इस मैच में अर्धशतकीय पारी ने उनके लिए सबकुछ बदल कर रख दिया है। इसी कड़ी में उनके सबसे बड़े आलोचकों में से एक वेंकटेश प्रसाद ने भी उनकी तारीफ में ट्वीट किया है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर अक्सर केएल राहुल (KL Rahul) की आलोचना करने वाले वेंकटेश प्रसाद ने राहुल की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, 'दबाव में बेहतरीन संयम और केएल राहुल की शानदार पारी। रवींद्र जडेजा का शानदार साथ और भारत के लिए अच्छी जीत।'

वेंकटेश का ये ट्वीट इसलिए चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि टेस्ट सीरीज के दौरान वो वेंकटेश प्रसाद ही थे जिन्होंने राहुल को टेस्ट टीम से बाहर करने की बात कही थी ऐसे में एक पारी के बाद एकदम से पाला बदलना फैंस को बिल्कुल भी पंसद नहीं आ रहा है और वो सोशल मीडिया पर वेंकटेश प्रसाद की क्लास लगा रहे हैं। खैर, इन बातों से परे भारत के लिए अच्छी खबर ये है कि राहुल फॉर्म में आ गए हैं और अब ये देखना दिलचस्प होगा कि वो इस फॉर्म को कब तक जारी रख पाते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार