ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट एडिलेड में खेला जा रहा है। सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम 1-0 से आगे है और दूसरे टेस्ट के पहले दिन के गेम में भी काफी मजबूत नज़र आ रही है। इसी दौरान मार्नल लाबुशेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे क्रिकेटप्रेमी काफी पसंद भी कर रहे हैं।
दरअसल वीडियो में लाबुशेन इंग्लैंड के ऑल-राउंडर बेन स्टोक्स की बॉल पर डक करते नज़र आ रहे हैं, जिसके बाद वह खूद की तारीफ करते हुए 'वेल प्लेड मार्न' बोलते दिख रहे हैं। लाबुशेन का यहीं अंदाज क्रिकेटप्रेमियों को काफी पसंद आ रहे है और वह वीडियो को काफी लाइक और शेयर कर रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले भी लाबुशेन का बैटिंग करते हुए वीडियो वायरल हो चुका है, जिसमें वह बॉल को डिफेंड करने के बाद 'नो रन' बोलते नज़र आ रहे थे। खबर लिखे जाने तक लाबुशेन 92 रन बना चुके हैं और ऑस्ट्रेलिया का कुल स्कोर 208 रन पर 2 विकेट हो चुका है।