आईपीएल 2021 के 34 वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में जीत के साथ ही अब कोलकाता की टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

Advertisement

इस मैच में मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड और प्रसिद्ध कृष्णा के बीच नोकझोंक हो गई थी। मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान जब प्रसिद्ध कृष्णा ने पोलार्ड को एक गेंद फेंकी तब उस दौरान केकेआर के गेंदबाज ने पोलार्ड को उकसाने की कोशिश की जिसके बाद पोलार्ड ने भी उनको कुछ शब्द कहे।

Advertisement

यह घटना मुंबई की पारी के 15वें ओवर में हुई थी। कृष्णा ने पोलार्ड को एक गेंद फेंकी जिस पर पोलार्ड ने एक सीधा शॉट मारा। प्रसिद्ध कृष्णा ने इसके बाद गेंद को पोलार्ड की तरफ फेंकने का इशारा किया।

इसके बाद दोनों के बीच आंखों-आंखों में ही इशार हुआ। हालांकि दोनों के बीच बात ज्यादा नहीं बढ़ी और वो अपने-अपने जगब चले गए।

मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम ने इसे 15.1 ओवर में ही 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार