18 सितंबर। भारत के क्रिकेटर दिनेश मोंगिया ने आखिरकार क्रिकेट से रिटायरमेंट का फैसला कर लिया है।  साल 2003 के वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम का हिस्सा रहे दिनेश मोंगिया ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दिनेश मोंगिया भारतीय क्रिकेट से 18 साल तक जुड़े रहे।

Advertisement

दिनेश मोंगिया ने 57 वनडे मैच में 27.95 के औसत से 1230 रन बनाए। वनडे में  एक ही शतक बनाने में कामयाब रहे। जिम्बाब्वे के खिलाफ गुवाहाटी में खेली गई 159 की पारी वनडे में उनकी सबसे बड़ी पारी रही। दिनेश मोंगिया ने भारत के लिए एक टी-20 मैच भी खेला है।

Advertisement

दिनेश मोंगिया ने बीसीसीआई की विरोधी मानी जाने वाली आईसीएल लीग में हिस्सा लिया था। जिसके बाद से उनका करियर अधर में लटक गया। बीसीसीआई ने फिर दिनेश मोंगिया पर बैन लगा दिया था। 

आगे जानिए, यदि ऐसा होता जो भारत 2003 में ही जीत जाता वर्ल्ड कप-

 

दिनेश मोंगिया भले ही अपने करियर में कोई खास कमाल नहीं कर पाए लेकिन साल 2003 के वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मौका हाथ आया था जिसके कारण वो हमेशा के लिए यादगार बन जाते। 

हुआ ये था कि फाइनल में जब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग 46 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो दिनेश मोंगिया की एक गेंद उनके पैड पर लगी जिसके बाद LBW की अपील की गई। फाइनल मैच में अंपायरिंग कर रहे स्टीव बकनर से इस अपील को ठुकरा दिया था।

Advertisement

लेकिन टीवी रिप्ले में साफ - साफ देखने से ऐसा लगा कि पोंटिंग यहां आउट हो सकते थे। बाद में उसी पोंटिंग ने कमाल की बल्लेबाजी की और 140 रन की तूफानी पारी खेलकर भारत का वर्ल्ड कप जीतना का सपना चकनाचूर कर दिया था। देखिए वीडियो-

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार