टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा को उनके फनी अंदाज के लिए भी काफी जाना जाता है। फैंस रोहित शर्मा की बल्लेबाजी के अलावा उनकी कॉमिक टाइमिंग के भी फैन हैं। हालांकि कभी-कभी रोहित न चाहते हुए भी काफी फनी हो जाते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का एक फनी वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

हालांकि वायरल हो रहा यह वीडियो लॉकडाउन के समय का है जब रोहित शर्मा ने कई क्रिकेटरों के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो के दौरान इंट्रेक्ट किया था। रोहित शर्मा को लॉकडाउन के मौकों पर कई खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते हुए देखा गया था। रोहित शर्मा की लगभग सभी बातचीतों में एक बात कॉमन थी।

Advertisement

रोहित शर्मा लगभग हर बातचीत के वक्त यह कहते हुए नजर आ रहे थे कि आपका इंटरनेट कनेक्शन खराब है। चहल से बातचीत के दौरान रोहित ने कहा, 'चहल आपका नेटवर्क खराब है। नेटवर्क ठीक कर अपना तू।' जिसपर चहल कहते हैं, 'भैया मेरा एकदम परफेक्ट है आप अपना ठीक करो।'

रोहित शर्मा सुरेश रैना के साथ बातचीत के दौरान कहते हैं, 'अबे यार रैना नेटवर्क ठीक कर अपना।' जिसपर रैना कहते हैं, 'मेरा ठीक है तुम अपना ठीक करो।' वहीं युवराज सिंह के साथ बातचीत के वक्त भी रोहित यही बात कहते हुए नजर आते हैं।

क्रिकेट फैन ने इन तीनों वीडियो को मर्ज करते हुए एक मजेदार वीडियो बनाया है। इस फनी वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है कि रोहित शर्मा अपनी गलतियों का ठीकरा कितनी सफाई से सामने वाले पर फोड़ते हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार