Virat Kohli and Genelia DSouza viral ad: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) किसी परिचय के मोहताज नहीं है। विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू आज क्रिकेटर्स की लिस्ट में टॉप पर है। विराट कोहली से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो साल 2011 का है जब किंग कोहली ने फास्टट्रैक के एक विज्ञापन प्रचार वीडियो में अभिनय किया था। इस वीडियो में विराट कोहली के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा (Genelia DSouza) भी नजर आ रही थीं। विज्ञापन में विराट कोहली ने एक पायलट की भूमिका निभाई थी।

Advertisement

भारतीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा एडल्ट कंटेट का हवाला देते हुए इस एड को बैन कर दिया गया था। वीडियो में जेनेलिया डिसूजा हॉट एयर होस्टेस बनकर विराट कोहली को लुभाने की कोशिश करते हुए नजर आती हैं। वयस्क सामग्री वाले इस वीडियो को बाद में हटा दिया गया और प्रतिबंधित कर दिया गया। 

Advertisement

अधिकारियों ने हास्य उद्देश्य के लिए यात्रियों के जीवन को खतरे में डालने पर आपत्ति जताई जिसके चलते इस एड को हटाया गया। अब फिर से ये एड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि विराट कोहली के लिए साल 2023 की शुरुआत एक सपने से कम नहीं रही है। भारतीय क्रिकेटर ने साल की शुरुआत में ही अपना 73वां और 74वां इंटरनेशनल शतक बना लिया है। 

इस महीने की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली के बल्ले से दो शतक निकले हैं। विराट कोहली मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतक के रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब हैं। विराट कोहली के वनडे क्रिकेट में 46 शतक हो गए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार