भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने रविवार (14 मार्च) को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में अर्धशतकीय पारी खेलकर ना सिर्फ फॉर्म में वापसी की बल्कि एक बार फिर अपनी बल्लेबाज़ी से रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

Advertisement

विराट कोहली ने अपनी 49 गेंदों में खेली गई 73 रनों की पारी में कई खास रिकॉर्ड बनाए लेकिन अगर टी-20 क्रिकेट में रिकॉर्ड्स की बात की जाए तो भारतीय कप्तान सभी दिग्गजों को पछाड़कर सबसे आगे निकल गए हैं। विराट टी-20 क्रिकेट में 3000 रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज़ बन गए हैं वहीं, वो टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्द्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए हैं।

Advertisement

विराट ने रोहित शर्मा के 25 अर्द्धशतकों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इंग्लैंड के खिलाफ 26वां अर्द्धशतक जड़ दिया। इसके अलावा कोहली अपनी पारी का 17 रन बनाते हुए बतौर कप्तान 12000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले भारत के पहले और दुनिया के तीसरे खिलाड़ी भी बन गए।

आपको बता दें कि कोहली के अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान 12000 या उससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और साउथ अफ्रीका की ग्रीम स्मिथ ने ही किया है। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार