विराट कोहली (Virat Kohli vs Netherlands) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में लगातार दूसरा अर्धशतक जड़कर कुछ खास रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। नीदरलैंड के खिलाफ गुरुवार (27 अक्टूबर) को सिडनी के मैदान पर सुपर 12 राउंड मुकाबले में कोहली ने 44 गेंदों में तीन चौकों और दो छ्क्कों की मदद से नाबाद 62 रनों की पारी खेली।  

Advertisement

तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

Advertisement

इस अर्धशतकीय पारी के साथ कोहली टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके अब 21 पारियों में 89.90 की औसत से 989 रन हो गए हैं, जिसमें 12 अर्धशतक शामिल हैं। 

इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 965 रन दर्ज हैं। 1016 रन के साथ महेला जयवर्धने इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। 

ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर यह कोहली का सातवां अर्धशतक है। वह ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल अर्धशतक वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अपने देश में 7 टी-20 इंटनरेशनल अर्धशतक जड़े हैं। 

Advertisement

बता दें कि कोहली अभी तक इस वर्ल्ड कप में बिना आउट हुए 2 मैच में 144 रन बना चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में खेले गए मैच में कोहली ने विजयी अर्धशतक जड़ा था। कोहली ने 53 गेंदों में छह चौकों औऱ चार छ्क्कों की मदद से नाबाद 82 रन की पारी खेली थी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार