Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने बुधवार (13 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटनरेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में शानदार पारी से इतिहास रच दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए कोहली ने 60 गेंदों में नाबाद 105 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के जड़े।
T20 में 14000 रन
अपनी इस पारी के दौरान 78वां रन बनाते ही कोहली ने टी-20 क्रिकेट में अपने 14000 रन पूरे कर लिए। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह भारत के पहले और दुनिया के छठे क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, एलेक्स हेल्स,डेविड वॉर्नर और जोस बटलर ही ऐसा कर पाए थे।
सबसे तेज 14000 T20 रन
कोहली ने टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 14000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। 409 पारियों में यह मुकाम हासिल कर उन्होंने पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा।
T20 में 14,000 रन बनाने के लिए सबसे कम पारियां
409 - विराट कोहली
423 - क्रिस गेल
431 - डेविड वॉर्नर
468 - जोस बटलर
505 - एलेक्स हेल्स
633 - कीरोन पोलार्ड
क्रिस गेल को पछाड़ा
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 75 प्लस स्कोर बनाने के मामले में कोहली पहले नंबर पर आ गए हैं। 24वीं बार यह कारनामा कर के उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा।
कोहली भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 में 10 या उससे ज्यादा शतक जड़े हैं। उनसे पहले क्रिस गेल, बाबर आजम और डेविड वॉर्नर ही ऐसा कर पाए थे। आईपीएल में यह उनका नौंवा शतक है जो कि सबसे ज्यादा है।