PBKS vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने रविवार (17 मई) को पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ 37 गेंदों में 58 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के जड़े। इस अर्धशतकीय पारी के साथ की कोहली ने कई खास रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए।
तेंदुलकर को पछाड़ा
37 वर्षीय कोहली के आईपीएल 2026 में 13 पारियों के बाद 542 रन हो गए हैं। आईपीएल में 35 साल से सबसे ज्यादा बार सीजन में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में कोहली टॉप पर पहुंच गए हैं। उन्होंने तीसरी बार ऐसा कर के सचिन तेंदुलकर और फाफ डु प्लेसिस को पीछे छोड़ा।
आईपीएल इतिहास में यह नौंवी बार है जब एक सीजन में उन्होंने 500 या उससे ज्यादा रन बनाए है, जो कि सबसे ज्यादा है।
एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन
कोहली ने आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोहली के पंजाब किंग्स के खइलाफ 1175 रन हो गए हैं। इससे पहले उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 1174 रन पूरे कर यह कीर्तिमान बनाया था।
Also Read: LIVE Cricket Score
कोहली की इस पारी की बदौलत आरसीबी ने 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके साथ ही पुरुष टी-20 इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने बनाने के मामले में आरसीबी दूसरे नंबर पर आ गई है। कोहली की टीम ने टी-20 फॉर्मेट में 44वीं बार यह कारनामा किया है।