Virat Kohli Most IPL Matches Record: आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला बुधवार (13 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मैदान पर कदम रखते ही विराट कोहली ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली।

Advertisement

दरअसल, 37 वर्षीय विराट कोहली रायपुर में अपना 279वां IPL मुकाबला खेल रहे हैं और ऐसा करते ही उन्होंने इतिहास रच दिया है। विराट अब आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और खुद विराट कोहली के नाम संयुक्त रूप से दर्ज था। तीनों खिलाड़ियों ने IPL में 278-278 मुकाबले खेले थे, लेकिन अब कोहली इस लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं।

Advertisement

विराट कोहली ने अपने IPL करियर के सभी मुकाबले सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेले हैं। उन्होंने इस दौरान लगभग 40 की औसत और 140 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 9000 से अधिक रन बनाए हैं। वहीं IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी उनके ही नाम दर्ज है।

महेंद्र सिंह धोनी ने IPL में चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेलते हुए 278 मुकाबले खेले हैं। वहीं रोहित शर्मा ने डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस के लिए 278 मैच खेले हैं। लेकिन विराट कोहली ने सिर्फ एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए यह खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी:

  1. विराट कोहली – 279 मैच
  2. महेंद्र सिंह धोनी – 278 मैच
  3. रोहित शर्मा – 278 मैच
  4. रविंद्र जडेजा – 265 मैच
  5. दिनेश कार्तिक – 257 मैच
Also Read: LIVE Cricket Score

विराट कोहली का बल्ला IPL 2026 में भी जमकर रन बरसा रहा है। वह मौजूदा सीजन में RCB के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। कोहली ने अब तक 11 मैचों में 42.11 की औसत और 163.36 की स्ट्राइक रेट से 379 रन बनाए हैं और टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार