बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच की दोनों पारियों में विराट कोहली (Virat Kohli) बल्ले से तो कोई कमाल नहीं कर पाए लेकिन एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। विराट घरेलू मैदान पर 12,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। इसके अलावा वह घर पर सबसे तेज 12 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। 

Advertisement

घरेलू मैदान पर सबसे तेज 12000 रन तक पहुंचने वाले खिलाड़ी

Advertisement

243 पारियां - विराट कोहली

267 पारी - सचिन तेंदुलकर 

269 ​​पारी - कुमार संगकारा 

271 पारी - जैक्स कैलिस 

Advertisement

275 पारी - रिकी पोंटिंग

घरेलू मैदान पर भारत के लिए सर्वाधिक इंटरनेशनल रन

14192 - सचिन तेंदुलकर 

Advertisement

12000 - विराट कोहली

 9004 - राहुल द्रविड़ 

 8960 - रोहित शर्मा 

Advertisement

 7691 - वीरेंद्र सहवाग

कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में 6 गेंद में 6 रन बनाये थे। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 37 गेंद में 2 चौको की मदद से 17 रन बनाये। कोहली से जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की गयी थी वो वैसा प्रदर्शन करने में पूरी तरह से नाकाम रहे। 

भारत ने पहले टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पहली पारी 376 रन बनाए। जिसमे रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 113(133) रन की पारी खेली। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 86(124) रन और यशस्वी जायसवाल ने 56(118) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी में हसन महमूद ने 5 विकेट,तस्कीन अहमद ने 3 विकेट, नाहिद राणा और मेहदी हसन मिराज ने 1-1 विकेट हासिल किए। 

Advertisement

वहीं बांग्लादेश की पहली पारी 47.1 ओवर में 149 रन पर ऑलआउट कर दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने पहली पारी में 227 रन की विशाल बढ़त हासिल की। भारत के लिए पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट, आकाशदीप,मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं भारत ने  पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं और उनकी कुल बढ़त 308 रनों की हो गई है। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार