आईपीएल 2026 में लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद विराट कोहली ने आखिरकार दमदार वापसी की। KKR के खिलाफ रायपुर में पहला रन लेते ही कोहली का जोशीला सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

Advertisement

आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला बुधवार (13 मई) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सभी की नजरें विराट कोहली पर थीं, क्योंकि वह पिछले दो मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ लगातार बिना खाता खोले आउट हुए थे।

Advertisement

वहीं मुंबई के खिलाफ वह इसी मैदान रायपुर में शून्य पर आउट हुए थे। ऐसे में KKR के खिलाफ उनका पहला रन फैंस के लिए किसी राहत से कम नहीं था। RCB की पारी के दौरान पहले ओवर की आखिरी गेंद पर कोहली ने डेब्यू कर रहे युवा तेज गेंदबाज सौरभ दुबे की गेंद पर स्क्वायर लेग की तरफ हल्का सा शॉट खेलकर तेजी से एक रन पूरा किया। यह सिर्फ एक साधारण सिंगल था, लेकिन उसके बाद जो नजारा देखने को मिला उसने पूरे स्टेडियम का माहौल बदल दिया।

पहला रन लेते ही विराट कोहली ने जोरदार अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने मुट्ठी भींचकर खुशी जाहिर की, जबकि रायपुर के स्टेडियम में मौजूद फैंस जोरदार शोर करने लगे। सोशल मीडिया पर भी उनका यह रिएक्शन तेजी से वायरल हो गया। 

VIDEO:

हालांकि इसके बाद कोहली सिर्फ रुके नहीं, बल्कि अपने पुराने अंदाज में बल्लेबाजी भी करते दिखे। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR ने 192 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए अंगकृष रघुवंशी ने 46 गेंदों में 71 रन की शानदार पारी खेली। वहीं रिंकू सिंह ने 29 गेंदों में 49 रन और कैमरून ग्रीन ने 24 गेंदों में 32 रन ने भी अहम पारियां खेली।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार