4 फरवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। क्रिकेट के नए किंग बने विराट कोहली अपने खेल से कोई ना कोई नया रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। हाल ही में भारत के तीनों फॉर्मट के कप्तान बने विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में भारत को पहली बार टी- 20 क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतकर इतिहास लिख दिया।

Advertisement

ऐसे में विराट कोहली और कोहली के फैन्स के लिए खुश खबर आई है कि 'क्रिकेट की बाइबल' कहे जाने वाली प्रतिष्ठित पत्रिका विजडन क्रिकेटर्स अलमनक ने अपने कवर पेज पर विराट कोहली की तस्वीर लगाई है जिसमें कोहली रिवर्स स्वीप लगाते हुए दिखाई पड़े रहे हैं। VIDEO: जब सहवाग और धोनी अपने गिले शिकवे को भूलाकर एक साथ पहुंचे मंच पर

Advertisement

आपको बता दें कि कोहली से पहले साल 2014 के एडिशन में विजजडन क्रिकेटर्स अलमैनेक के 151वें संस्करण पर महान सचिन तेंदुलकर का कवर पेज लगाया था। उसमें सचिन तेंदुलकर की आखिरी पारी वाली तस्वीर विजजडन क्रिकेटर्स अलमैनेक लगाई थी। सचिन तेंदुलकर और कोहली ऐसे केवल 2 भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्हें विजजडन क्रिकेटर्स अलमैनेक के कवर पेज पर आने का अवसर मिला है।

विजडन क्रिकेटर्स अलमैनेक के ऐसा करते ही ये कहा जा सकता है कि कोहली ने अब वर्ल्ड क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर की जगह की भरपाई कर दी है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार