ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 (Australian Open 2024) में भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल (Sumit Nagal) कहर ढा रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को कजाखस्तान के एलेक्जेंडर बुब्लिक (Alexander Bublik) को हराकर दूसरे राउंड में अपनी जगह बना ली है। नागल ने बुब्लिक को मैच में 6-4, 6-2, 7-6 (7-5) से मात दी है। 

Advertisement

आपको बता दें कि इस जीत के बाद अब सुमित नागल 1989 के बाद ग्रैंड स्लैम में किसी वरीयता प्राप्त पुरुष एकल खिलाड़ी के खिलाफ जीत दर्ज करने वाले पहले भारतीय टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं। यही वजह है अब हर जगह सुमित नागल की चर्चा हो रही है, लेकिन क्या आपको पता है सुमित नागल का भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के साथ एक खास कनेक्शन है।

Advertisement

दरअसल, विराट कोहली हमेशा से ही सुमित नागल के पीछे खड़े रहे हैं। यानी जिस समय नागल अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहे थे तब विराट ने आगे बढ़कर सुमित की खुलकर मदद की थी। नागल के लिए वो इतना खराब समय था कि अगर उन्हें विराट की मदद नहीं मिलती तो वो अपना करियर ही खो सकतेे थे। खुद टेनिस स्टार ने साल 2019 में इसका खुलासा किया था।

सुमित नागल ने साल 2019 में एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने दुनिया को ये बताया था कि जब उनके आर्थिक हालत ठीक नहीं थे तब विराट कोहली और उनकी फाउंडेशन ने उनकी खूब मदद की थी। सुमित ने इंटरव्यू में कहा था,  'जब मैं जूनियर्स में था तो मैं ज़्यादा मुकाबले नहीं खेल पाया था क्योंकि इतने फंड नहीं थे, लेकिन मेरे खेल को जब से स्पॉन्सर किया जा रहा है तो मैं ज़्यादा से ज़्यादा टूर्नामेंट्स खेल पा रहा हूं। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे विराट कोहली का साथ मिला।'

Also Read: Live Score

वो आगे कहते हैं कि 'एथलीट्स की मदद करने से गेम को आगे बढ़ाया जा सकता है। कोहली की मदद मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मदद मिलने के बावजूद मैंने तंगी झेली तो अगर मदद नहीं होती तो मेरा जाने क्या होता।'

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार