India vs England 3rd ODI: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के पास रविवार (19 जुलाई) को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले तीसरे औऱ निर्णायक वनडे में खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा।
15000 वनडे इंटरनेशनल
कोहली ने अभी तक खेले गए 313 वनडे मैचों की 301 पारियों में 58.53 की औसत से 14867 रन बनाए हैं। अगर कोहली इस मुकाबले में 133 रन बना लेते हैं वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 15000 रन के आंकड़े तक पहुंचने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। यह मुकाम हासिल करने वाले इकलौते क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (18426) ही हैं।
सबसे तेज 15000 वनडे इंटरनेशल रन
कोहली के पास सबसे तेज 15000 वनडे इंटरनेशल रन पूरे करने का मौका होगा। लॉर्ड्स वनडे में उनके करियर की 302वीं पारी होगी, वहीं तेंदुलकर ने 377 पारियों में 15000 रन के आंकड़े को हासिल किया था।
धोनी-युवराज को पछाड़ने का मौका
कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में 40 पारियों में 1467 रन बनाए हैं। अगर वह लॉर्ड्स में 80 रन बना लेते हैं को भारत इंग्लैंड वनडे सीरीज इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में टॉप पर पहुंच जाएंगे। फिलहाल इस लिस्ट में एमएस धोनी (1546 रन) और युवराज सिंह (1523 रन) ही उनसे आगे हैं।
बता दें कि एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे में कोहली का बल्ला नहीं चला था। लेकिन कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में उन्होंने 66 गेंदों में 65 रन बनाए थे।
टीमें
भारत (संभाविस प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर,केएल राहुल/ईशान किशन, कुलदीप यादव,अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा।
Also Read: LIVE Cricket Score
इंग्लैंड (संभावित प्लेइंग इलेवन): बेन डकेट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जो रूट, जैकब बेथेल, विल जैक्स, सैम कुरेन,साकिब महमूद, गस एटकिंसन, आदिल रशीद,जोफ्रा आर्चर।