India vs N ew Zealand, Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम रविवार (2 मार्च) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला खेलने उतरेगी। बता दें कि दोनों ही टीम पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। 

Advertisement

इस मुकाबले में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। बांग्लादेश के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में सस्ते में आउट होने के बाद कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ में फॉर्म में वापसी करते हुए विजयी शतक लगाया था। 

Advertisement

कोहली ने अभी तक 299 वनडे मैच की 287 पारियों में 14085 रन बनाए हैं। अगर वह 150 रन बना लेते हैं तो वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कुमार संगाकारा को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ जाएंगे। जिनके नाम 404 मैच की 380 पारियों में 14234 रन दर्ज हैं।

कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में 15 मैच की 14 पारियों में 93 की औसत से 651 रन बनाए हैं। अगर वह 51 रन बना लेते हैं तो चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 10 पारियों में 701 रन बनाए हैं।

इस टूर्नामेंट में रन के मामले में धवन (791 रन) औऱ महेला जयवर्धने (742 रन) ही उनसे आगे है। 

विराट कोहली के वनडे करियर का यह 300वां मुकाबला है औऱ इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह सातवें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, राहुल द्रविड़, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली औऱ युवराज सिंह ने ही यह मुकाम हासिल किया है।

Advertisement

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है। कीवी टीम के सामने खेलते हुए उन्होंने 31 पारियों में 58.75 की औसत से 1645 रन बनाए हैं। जिसमें छह शतक और नौ अर्धशतक जड़े हैं औऱ बेस्ट स्कोर नाबाद 154 रन रहा है।

ग्रुप ए से भारत-न्यूजीलैंड पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन दोनों ही इस मैच में जीत की हैट्रिक के साथ टॉप पर रहकर नॉकआउट में जाने के इरादे से उतरेंगी।

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार