इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के आगामी सीजन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये दावा किया जा रहा है कि IPL 2025 में विराट कोहली एक बार फिर कप्तानी का पद संभालने वाले हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही है। TOI की रिपोर्ट्स के अनुसार विराट कोहली और आरसीबी फ्रेंचाइजी के बीच इस मुद्दे पर बात भी हो गई है और विराट एक बार फिर टीम की कमान संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। गौरतलब है कि इससे पहले उन्होंने साल 2013 से लेकर साल 2021 तक आरसीबी की कैप्टेंसी की थी, लेकिन फिर उन्होंने अचानक ये पद छोड़ने का फैसला कर दिया था।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि पिछले दो सीजन से आरसीबी की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस कर रहे हैं। उनकी लीडरशिप में आईपीएल 2024 में तो आरसीबी ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई भी किया था। हालांकि वो अब 40 साल के हो गए हैं जिस वज़ह से शायद मैनेजमेंट उन्हें आगामी सीजन के लिए कप्तान के तौर पर नहीं देख रही है।

ये भी जान लीजिए कि आईपीएल को शुरू हुए 17 साल हो गए हैं और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अब तक ये टूर्नामेंट एक बार भी नहीं जीत सकी। ऐसे में ये साफ है कि अगर विराट को एक बार फिर टीम की कैप्टेंसी मिलती है तो वो किसी भी हाल में आरसीबी को चैंपियन बनाना चाहेंगे।

बात करें अगर आईपीएल में विराट कोहली के आंकड़ों की तो वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 252 आईपीएल मैच खेले हैं जिसमें उनके बैट से 8 शतक और 55 अर्धशतक के दम पर 8004 रन निकले हैं। विराट के अलावा कोई भी दूसरा खिलाड़ी आईपीएल में 8000 रन तो छोड़ों 7000 रन तक के आंकड़ें तक भी नहीं पहुंच पाया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार