21 सितंबर। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के मुखिया और भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान राहुल द्रविड़ ने शुक्रवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ समय बिताया।

Advertisement

मोहाली में खेले गए दूसरे टी-20 मैच को जीतने के बाद भारतीय टीम गुरुवार को यहां पहुंची है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच से पहले टीम के कुछ खिलाड़ियों ने मुख्य कोच रवि शास्त्री के मार्गदर्शन में अभ्यास किया।

Advertisement

आपको बता दें कि विराट कोहली ने भी राहुल द्रविड़ के साथ समय बिताया और थोड़ी देर तक बात करते हुए नजर आए। कोहली ने अपने ट्विटर पर राहुल द्रविड़ के साथ हाथ मिलाते हुए फोटो पोस्ट की है।

अपने कैप्शन में कोहली ने सिर्फ भारत के झंडे के इमोजी को पोस्ट किया है। गौरतलब है कि धर्मशाला में खेला गया पहला टी-20 मैच बारिश के कारण धुल गया था।

दूसरे मैच में कप्तान विराट कोहली की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका को सात विकेट से मात दी थी। तीसरे मैच में भारत की कोशिश सीरीज अपने नाम करने की होगी जबकि दक्षिण अफ्रीका सीरीज में बराबरी करना चाहेगी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार