टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वर्तमान कप्तान विराट कोहली के बीच खास बॉन्ड है। लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि धोनी की पत्नी साक्षी और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा दोनों के बीच एक गहरा रिश्ता है। साक्षी और अनुष्का बचपन से ही एक दूसरे को जानते हैं।

Advertisement

अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी के बीच अनोखा रिश्ता है। दोनों ने कुछ वक्त तक साथ में एक ही स्कूल में पढ़ाई की थी। अनुष्का शर्मा के पिता की पोस्टिंग जब असम में हुई थी तब वह सैंट मैरी स्कूल में पढती थीं। यह वही स्कूल था जहां पर साक्षी धोनी भी पढ़ रही थीं। इस बीच सोशल मीडिया पर इन दोनों के स्कूल और कॉलेज के टाइम की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं।

Advertisement

साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा बचपन की तस्वीरों में काफी क्यूट लग रहे हैं। अनुष्का शर्मा पिंक कलर के लहंगा-चुन्नी में काफी प्यारी लग रही हैं वहीं उनके साथ साक्षी भी तस्वीर में नजर आ रही हैं जो किसी परी की तरह ड्रेस पहने हुए पोज दे रही हैं। इसके अलावा एक अन्य तस्वीर भी वायरल हो रही है जिसमें दोनों अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं।

मालूम हो कि 2013 में एक इंटरव्यू के दौरान साक्षी के बारे में जिक्र करते हुए अनुष्का ने कहा था, 'साक्षी और मैं असम के एक बहुत छोटे शहर में एक साथ रहते थे। जब उसने मुझे बताया कि वह कहां रहती है, मैंने कहा वाह, मैं भी यहीं रहती हूं। उसने कहा कि मैं इस स्कूल में पढ़ा करती थी, मैंने कहा कि मैं भी इस स्कूल में जाया करती थी। इसके बाद हम दोनों ने स्कूल जाकर अपने बचपन की तस्वीरें वहां से ली थीं।'

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार