लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) में भारत के लिए वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह औऱ हरभजन सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। संन्यास ले चुके खिलाड़ियों की यह लीग 20 जनवरी से ओमान के अल-अमीरत क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी। बता दें कि हाल ही टीम इंडिया के हेड कोच पद से हटने वाले रवि शास्त्री इस लीग के डायरेक्टर हैं। 

Advertisement

इस लीग में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी इंडिया महाराजा टीम, जिसमें वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, इरफान पठान, यूसूफ पठान, एस बद्रीनाथ, आरपी सिंह, प्रज्ञान ओझा, नमन ओझा, मनप्रीत गोनी, हेमंग बदानी, वेणुगोपाल राव, मुनफ पटेल, संजय बांगर, नयन मोंगिया और अमित भंडारी।

Advertisement

इसके अलावा इस लीग की दो अन्य टीमें एशिया और रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

एशिया का प्रतिनिधित्व करेगी एशिया लायंस टीम, जिसमें शोएब अख्तर, शाहीद अफरीदी, सनथ जयसूर्या, मुथैया मुरलीधरन, चमिंडा वास, रोमेश कालुविथराणा, तिलकरत्ने दिलशान, अजहर महमूद, उपुल थरंगा, मिस्बाह उल हक, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, मोहम्द यूसुफ, उमर अल और असगर अफगान। यूनिस खान की जगह कामरान अकमल एशिया की टीम मे शामिल हुए हैं। 

रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड टीम जल्द ही अपने खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर सकती है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार