इंग्लैंड के खिलाफ धुआंधार 56 रनों की पारी खेलने के बाद युवा विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए डेब्‍यू करने वाले ईशान किशन (Ishan Kishan) की हर कोई तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है।

Advertisement

इसी कड़ी में भारत के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ ईशान किशन ने भी झारखंड के इस युवा बल्‍लेबाज़ की तारीफ पढ़ी है। किशन ने महज 32 गेंदों में 56 रन बनाकर ना सिर्फ भारत की जीत की बुनियाद रखी, बल्कि टी20 सीरीज में भारत की वापसी का रास्‍ता भी साफ कर दिया। 

Advertisement

ईशान किशन की पारी को देखकर सहवाग  को महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई और उन्होंने ट्वीट करके इस युवा बल्लेबाज़ की तारीफ की। वीरू ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'झारखंड के एक युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा गया और उसने अपने कैलिबर को साबित किया। ऐसा पहले भी हो चुका है। ईशान किशन की निडरता और आक्रमक बल्लेबाजी अच्छी लगी।'

आपको बता दें कि माही भी झारखंड के लिए क्रिकेट खेलते थे और ईशान किशन भी झारखंड के ही खिलाड़ी हैं। जिस तरह से ईशान किशन को बल्लेबाज़ी क्रम में ऊपर भेजा गया है कुछ इसी अंदाज में भारत के तत्कालीन कप्तान सौरव गांगुली ने भी धोनी को उनके करियर के शुरुआती दौर में नंबर तीन पर भेजा था और वहीं से धोनी ने अपनी पहचान बनाई थी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार