भारत ने मैनचेस्टर वनडे में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर 3 मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से जीत लिया है। इस मैच में टीम इंडिया को जीत दिलवाने में अहम किरदार निभाया विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने जिन्होंने अंत तक नाबाद रहते हुए 125 रनों की शतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान पंत ने डेविड विली के एक ही ओवर में लगातार 5 चौके भी जड़े लेकिन छठा चौका ना जड़कर उन्होंने सिंगल लिया जिसने फैंस को हैरान कर दिया।

Advertisement

पंत की इस रणनीति को देखकर वीरेंद्र सहवाग भी हैरान रह गए और मैच खत्म होने के बाद सहवाग ने कहा कि अगर वो ऋषभ पंत की जगह होते तो डेविड विली के ओवर में छठा चौका भी लगाने की कोशिश करते। हालांकि, कुछ भी हो विली मैनचेस्टर में फेंके गए 42वें ओवर को शायद ही कभी भूल पाएंगे क्योंकि पंत के सामने वो बेबस नजर आए थे।

Advertisement

सोनी स्पोर्ट्स पर मैच के बाद सहवाग से ऋषभ पंत के बारे में पूछा गया कि उन्होंने विली के ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाने की कोशिश क्यों नहीं की, तब सहवाग ने जवाब दिया, "अगर उसने उस ओवर में एक चौका लगाया होता, तो मैच खत्म हो जाता और एक अतिरिक्त रन नहीं बनता। अगर ऋषभ पंत चाहते तो वो न केवल एक चौका बल्कि एक छक्का लगाकर भी इसे खत्म कर सकता था। अगर मैं वहां होता , मैं निश्चित रूप से एक चौका या छक्का लगाने की कोशिश करता।"

आगे बोलते हुए वीरू ने कहा, "अच्छी बात ये है कि उसने ही मैच को समाप्त किया, उसने इसे समाप्त करने के लिए अंत में चौका मारा। ये देखना सुखद था, हम सभी उम्मीद कर रहे थे कि ऋषभ पंत वनडे क्रिकेट में ऐसी पारी खेलेंगे, उन्होंने केवल 27 मैच खेले हैं और एक उसमें अब ऐसी गजब की पारी भी आई है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार