आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में श्रीलंका क्रिकेट टीम अपना दूसरा मुकाबला गुरुवार, 12 फरवरी को ओमान के खिलाफ पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले श्रीलंकन टीम (Sri Lanka Cricket Team) से जुड़ी एक बेहद ही बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीलंका के दिग्गज ऑलराउंडर वानिन्दु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) चोटिल होने के कारण अब बचे हुए पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं।

Advertisement

हैमस्ट्रिंग इंजरी का बने शिकार: 28 साल के वानिन्दु हसरंगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका के पहले मैच के जीत के सबसे बड़े हीरो में से एक थे। इस मुकाबले में उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 25 रन देकर 3 विकेट लिए थे। हालांकि इसी बीच वो पूरे मैच के दौरान काफी दर्द में दिखे और उन्होंने तकलीफ में ही गेंदबाज़ी की। बता दें कि उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है जिसके कारण ही अब वो पूरे टू्र्नामेंट से बाहर हो सकते हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि वानिन्दु हसरंगा का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना श्रीलंका के लिए 440 वोल्ट के झटके से कम नहीं होगा, क्योंकि वो ही श्रीलंका  के लिए सर्वाधिक टी20 विकेट लेने वाले बॉलर हैं। उन्होंने अपने देश के लिए 95 मैचों में 154 टी20 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा वो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (43 मैचों में 50 विकेट) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर हैं। उनके नाम इस टूर्नामेंट में सिर्फ 20 मैचों में 40 विकेट दर्ज हैं।

भारत को भी लगा है झटका: श्रीलंका के अलावा आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की दूसरी मेजमान टीम भारत है और उन्हें भी टूर्नामेंट के बीच एक बड़ा झटका लग चुका है। दरअसल, टीम इंडिया के तेज गेंदबाज़ हर्षित राणा अभ्यास मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें घुटने पर चोट आई थी और इसी वज़ह से उन्हें वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका की पूरी टीम: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिन्दु मेंडिस, कुसल जेनिथ परेरा, चरिथ असलंका, जेनिथ लियानागे, पवन रथनायके, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, प्रमोद मदुशन।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार