India vs Sri Lanka T20I: श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) भारत के खिलाफ होने वाली तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज से बाहर हो गए हैं, क्योंकि वह अभी तक कोविड-19 से नहीं उभर पाए हैं। हसरंगा ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान एक हफ्ते पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे, लेकिन ताजा टेस्ट में भी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हसरंगा फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में ही क्वारंटीन हैं।

Advertisement

हसरंगा के अलावा श्रीलंकाई खिलाड़ी कुसल मेंडिस और बिनुरा फर्नांडो भी ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान कोविड-19 पॉजिटिव हो गए थे। हसरंगा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी तीन टी-20 मैच नहीं खेल पाए थे। हसरंगा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 में 38 रन देर 3 विकेट और दूसरे टी-20 में 33 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। 

Advertisement

बता दें कि हसरंगा आईपीएल ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे श्रीलंकाई खिलाड़ी हैं। उन्हें हाल ही में हुए आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने हसरंगा को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा है। 

24 वर्षीय हसरंगा ने भारत के खिलाफ जुलाई में खेली गई लिमिटेड ओवर सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने टी-20 सीरीज में सात विकेट अपने खाते में डाले थे। वह फिलहाल टी-20 रैंकिंग में टॉप-5 गेंदबाज औऱ ऑलराउंडरों में शुमार हैं।

भारत औऱ श्रीलंका के बीत पहला टी-20 मैच 24 फरवरी को लखनऊ में, उसके बाद 26 और 27 फरवरी को दूसरा औऱ तीसरा टी-20 धर्मशाला में खेला जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार