T20 Blast 2022: वार्विकशायर के कप्तान कार्लोस ब्रैथवेट (Carlos Brathwaite) ने रविवार (19 जून) डर्बीशायर (Warwickshire vs Derbyshire) के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए टी-20 ब्लास्ट 2022 के मुकाबले में एख ऐसी गलती कर दी, जिसकी वजह से उनकी टीम को 5 रन की पेनल्टी झेलनी पड़ी। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डर्बीशायर के 13वें ओवर के दौरान ब्रैथवेट ने गुड लेंथ गेंद डाली जिसपर वेन मैडसेन बल्लेबाज (Wayne Madsen) ने डिफेंस किया और थोड़ा आगे बढ़े फिर वापस क्रीज में लौट गए । ब्रैथवेट ने फॉलो थ्रू में गेंद पकड़ी और घुमकर स्ट्राइकर छोर पर स्टंप्स की तरफ थ्रो किया।

Advertisement

लेकिन गेंद मैडसेन के बाएं पैर पर जाकर लगी, जिसके बाद मैडसेन ने इसे लेकर नाराजगी जताई। इसके बाद ब्रैथवेट ने मांफी मांगी, लेकिन ऑन-फील्ड अंपायरों ने एक-दूसरे से बात करने के बाद वार्विकशायर की टीम पर 5 पेनाल्टी रन लगाने का फैसला किया। यानी डर्बीशायर को फ्री के पांच रन मिल गए। 

ब्रैथवेट ने इस मुकाबले में अपने कोटे के चार ओवरों में 29 रन देकर एक विकेट हासिल किया, लेकिन डर्बीशायर की टीम ने 11 गेंद बाकी रहते हुए सात विकेट से जीत हासिल कर ली। वार्विकशायर ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए, जिसमें नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए ब्रैथवेट ने 14 गेंद में 18 रनों का योगदान दिया। 

मैडसेन ने जीत में अहम योगदान निभाया औऱ 34 गेंदों में 55 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा शान मसूद ने 45 रन बनाए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार