7 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। बिग बैश लीग 2017-18 में खेले गए 20वें मैच में एडिलेड स्ट्राइकर के राशिद खान ने इस बार अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाकर सभी का दिल जीत लिया। सिडनी थंडर टीम के खिलाफ खेलते हुए राशिद खान ने केवल 6 गेंद पर 16 रन पारी खेलकर क्रिकेट फैन्स का खुब मनोरंजन किया। 

Advertisement

राशिद खान ने एडिलेड स्ट्राइकर की पारी के दौरान 19वें ओवर में मैदान पर उतरे और 20वें ओवर में 6 गेंद पर बल्लेबाजी करते हुए 16 रन जमा दिए। 20वें ओवर में राशिद खान ने 2 छक्के जमाए लेकिन इसी ओवर में राशिद खान के 2 कैच भी छूटे थे।   क्रुणाल पांड्या की वाइफ बला की खूबसूरत है, देखकर दंग रह जाएगें PHOTOS

Advertisement

राशिद खान की 16 रन की धमाके के बाद एडिलेड की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए तो वहीं दूसरी ओर सिडनी थंडर की टीम लक्ष्य का पीछा करने से 25 रन पीछे रह गई। सिडनी थंडर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 133 रन ही बना सकी।  क्रुणाल पांड्या की वाइफ बला की खूबसूरत है, देखकर दंग रह जाएगें PHOTOS

गेंदबाजी से भी राशिद खान ने कमाल किया और 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा गेंदबाज माइकल नेसेर को 3 विकेट मिला।

यहां देखिए राशिद खान की ऐसी धमाकेदार पारी देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएगें►

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार