India vs Pakistan Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के खिलाफ इस मुकाबले के लिए दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन चुनी है। स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान अकरम ने अपनी पसंद की प्लेइंग इलेवन बताई। 

Advertisement

अकरम ने बतौर ओपनर कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को रखा है। इन दोनों खिलाड़ियों ने पिछले साल यूएई में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाया था। इसके बाद मिडल ऑर्डर में फखर जमान, इफ्तिखार अहमद हैदर अली और खुशदिल शाह को रखा है। 

Advertisement

अकरम ने बतौर ऑलराउंडर शादाब खान और स्पेशलिस्ट स्पिनर के तौर पर मोहम्मद नवाज को चुना है। उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन तेज गेंदबाजों को रखा है, जिसमें 19 साल के नसीम शाह को भी रखा है। नसीम ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट हासिल किए थे। बता दें कि नसीम ने अभी तक पाकिस्तान के लिए टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू नहीं किया है। 

वसीम अकरम द्वारा चुनी गई पाकिस्तानी प्लेइंग XI

बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, हैदर अली , खुशदिल शाह, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हारिस राऊफ,शाहनवाज दहानी, नसीम शाह

एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम 

Advertisement

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली,हैदर अली, फखर जमान, हारिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी और उस्मान कादिर

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार