पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने आईपीएल 2023 से पहले अपने सपोर्ट स्टाफ में कुछ और बदलाव किए हैं। फ्रेंचाइजी ने वसीम जाफर (Wasim Jaffer) को दोबारा बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है और चार्ल्स लैंगवेल्ट (Charl Langeveldt) को गेंदबाजी कोच बनाया गया है। इसके अलावा ब्रैड हैडिन (Brad Haddin) को अस्सिटेंट कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisement

इससे पहले पंजाब किंग्स ने सितंबर में ट्रेवर बेलिस को अनिल कुंबले की जगह हेड कोच बनाया था। वहीं शिखर धवन को मयंक अग्रवाल की जगह नया कप्तान नियुक्त किया। फ्रेंचाइजी पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल को रिलीज भी कर चुकी है। 

Advertisement

बता दें कि पजंबा किंग्स की टीम पिछले लगातार तीन सीजन से प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही है। 

जाफर 2020 में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजी कोच बने थे, लेकिन पिछले साल हुए मेगा ऑक्शन से पहले उन्होंने अपना पद छोड़ दिया था। लैंगवेल्ट आईपीएल 2020 में गेंदबाजी कोच के रूप पंजाब की टीम के साथ जुड़े थे। उनकी जगह 2021 में डेमियन राइट को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

हैडिन इससे पहले सनराइजर्स बैदराबाद के अस्सिटेंट कोच रह चुके हैं। 23 दिसंबर को होने वाले आईपीएल 2023 के ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स ने 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। जिसमें मयंक और ओडियन स्मिथ जैसे बड़े नाम शामिल है। ऑक्शन से पहले पंजाब के पर्स में 32.2 करोड़ रुपये हैं।  
 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार